सीतापुर, अगस्त 30 -- Sitapur News: खैराबाद, संवाददाता। खैराबाद थाना क्षेत्र के किशुनापुर गांव में रविवार सुबह बारिश के बीच कच्ची दीवार छप्पर समेत अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के पास मवेशियों को चारा खिला रहा युवक मलबे में दब गया। हादसे में दो बकरी के बच्चों की मौत हो गई, जबकि भैंस का बच्चा और एक बकरी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।किशुनापुर निवासी विष्णु रविवार सुबह कच्ची दीवार के पास बंधे मवेशियों को चारा दे रहे थे। इसी दौरान अचानक दीवार छप्पर समेत उनके ऊपर आ गिरी। मलबे में दबने से विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश में कच्चा मकान ढहा, मवेशियों को बचाया दीवार गिरने से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कर मलबा हटाया और विष्...