सीतापुर, अक्टूबर 22 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को होने वाले मतदान को देखते हुए डीएम डॉ. राजागणपति आर ने नगर क्षेत्र में स्थापित दो प्रमुख मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और वहां की सुरक्षा व प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए गुरुवार को 72 पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। मतदानकर्मियों ने बैलेट बॉक्सों को चेककर मतपत्रों का मिलान किया। जनपद के 19 ब्लॉकों में पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जहां 46216 स्नातक और 4670 शिक्षक मतदाता अपना वोट डालेंगे। डीएम ने म्यूनिसिपल इंटर कॉलेज और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने मतदान प्...