Sitapur News: ऋण अदा न करने वाले किसानों की सम्पत्ति कुर्क
सीतापुर, जुलाई 24 -- Sitapur News: रामपुर मथुरा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा छतौनी द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड का ऋण अदा न करने वाले बकायेदार किसानों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई की गई। शुक्रवार को तहसील महमूदाबाद प्रशासन की मदद से बैंक के बकायेदार शहजाद पर बकाया 4,20,000 व ब्याज और रामलली पर बकाया 5,58,184 रुपया व ब्याज के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। इस कार्रवाई के दौरान तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार, राजस्व लेखपाल और संग्रह अमीन मौजूद रहे। वहीं बैंक की तरफ से डीआरएम सौरभ कुमार अमरनानी, वसूली प्रबंधक संजीव कुमार, शाखा प्रबंधक रोहित पांडेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.