सीतापुर, सितम्बर 21 -- Sitapur News: सीतापुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को महोली ब्लॉक में सरकारी कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शशांक त्रिवेदी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्लॉक, सीएचसी, पीआरडी के जवान व आंगवाडी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर बीडीओ महोली प्रीति तिवारी, बीडीओ एलिया प्रशांत शुक्ला, सीएचसी अधीक्षक महोली दीपांशु आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...