Sitapur News: उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी विद्यालयों को मिलेगी यूनिक लॉगिन आईडी, मांगी गई सूचनाएं
सीतापुर, सितम्बर 5 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को जल्द ही यूनिक लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यालयों के प्रधानाचार्य माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर लॉगिन कर अध्ययनरत बालिकाओं का ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन आसानी से पूरा कर सकेंगे। इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से लागू करने के लिए निर्धारित प्रारूप पर सूचनाएं मांगी गई हैं। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि परिषद के पोर्टल पर माध्यमिक स्तर की कक्षाओं का संचालन करने वाले विद्यालयों को ही यह यूनिक आईडी उपलब्ध कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.