सीतापुर, सितम्बर 7 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर कोतवाली इलाके में रविवार देर रात लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल दुकान में आग लग गई। दुकान से लपट निकलती देख हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों रुपये कीमत का सामान जलकर बर्बाद हो चुका है। शार्ट सर्किट से आग लगेन की आशंका जताई जा रही है। शहर कोतवाली निवासी रंजीत कुमार की हरदोई- सीतापुर रोड पर लक्ष्मी इलेक्ट्रिकल्स नाम से दुकान है। रंजीत के मुताबिक रविवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर वह घर चले आए थे। देर रात करीब दो बजे उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिली। भागकर वह मौके पर पहुंचे तो दुकान से लपट और धुआं निकल रहा था। उन्होंने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाना शुरू कर अग्निशमन विभाग को सूचित किया। कुछ ही देर में दमकलकर्मी मौके...