Sitapur News: इलाज से पहले घुटनों तक जलभराव पार कर सीएचसी पहुंच रहे मरीज
सीतापुर, सितम्बर 30 -- Sitapur News: रामपुर मथुरा, संवाददाता। अगर आप बीमार हैं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर मथुरा में इलाज कराने जा रहे हैं, तो पहले घुटनों तक भरे पानी को पार करना पड़ेगा। बारिश के बाद सीएचसी परिसर में इस कदर जलभराव है कि मरीजों और तीमारदारों के लिए अस्पताल तक पहुंचना चुनौती बन गया है। अस्पताल ही नहीं, आवासीय परिसर भी पानी से घिरा है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि अस्पताल के आसपास न कोई नदी है और न नाला, इसके बावजूद वर्षा जल की निकासी का इंतजाम नहीं होने से पूरा परिसर तालाब बन गया है।सीएचसी में रोजाना आसपास के गांवों से मरीज उपचार कराने पहुंचते हैं। जलभराव के कारण उन्हें अस्पताल के भीतर पहुंचने के लिए पानी में उतरना पड़ रहा है। बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और पहले से बीमार मरीजों के लिए यह स्थिति ज्यादा परेशानी वाली है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.