सीतापुर, सितम्बर 3 -- Sitapur News: तंबौर, संवाददाता। कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई घटना के बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन और पुलिस टीम जांच अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को अभियान के तहत ने तंबौर कस्बा स्थित आवेश फायर वर्क्स का निरीक्षण किया। सीओ लहरुपर अभिषेक कुमार, लहरपुर नायब तहसीलदार दीनानाथ यादव व तंबौर थाना प्रभारी बृजेश कुमार राय ने आवेश फायर वर्क्स की फैक्ट्री का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लाइसेंस, पटाखों व बारूद के भंडारण की स्थिति, आग से बचाव के इंतजाम व अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकसारियों ने फैक्ट्री से कुछ दूरी पर बने आवास को लेकर नाराजगी जताई। यह भी पढ़ें- Orai News: कौशांबी हादसे के बाद जालौन पुलिस सतर्क, आतिशबाजी की दुकानों का निरीक्षण कानूनगो सुन्दरलाल द्वारा 21 मीटर की दूरी पर म...