सीतापुर, नवम्बर 10 -- Sitapur News: महमूदाबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कलुवापुर गांव में रविवार शाम एक किशोरी का शव गांव के बाहर आम की बाग में पेड़ से लटकता मिला। किशोरी सुबह शौच के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद से लापता थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।कलुवापुर निवासी जयसिंह की 17 वर्षीय बेटी शालू रविवार सुबह शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पूरे दिन खोजबीन के बाद शाम को गांव के बाहर बाबू की आम की बाग में उसका शव पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाल सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना के कारणों का पता जांच के बाद ह...