सीतापुर, अगस्त 6 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शहर में बुधवार को हुई महज आधे घंटे की झमाझम बारिश ने नगर पालिका के नाला सफाई के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जलभराव की वजह से शहर के कई प्रमुख रास्तों पर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पैदल चलने वाले बच्चों आऊर बुजुर्गों को सड़क पर भरे पानी से गुजरना पड़ा।सबसे बदतर हालात प्रेम नगर इलाके में देखने को मिले, जहां नाली चोक होने के कारण करीब 50 मीटर का मुख्य सड़क एरिया पूरी तरह जलमग्न हो गया। सड़क के बराबर नाला खुला पड़ा है। ऐसे में जलभराव होने से ये मालूम ही नहीं पड़ रहा था कि नाला कहां से शुरू हो रहा था। वहीं बस स्टॉप मार्ग और बिजली एक्सईएन ऑफिस के पास भी कई जगह पानी भर गया। लोगों का कहना है कि मानसून से पहले कागजों पर ...