सीतापुर, अक्टूबर 19 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र की नवमी को जिले भर में भक्तों ने मां भगवती के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की उपासना की। इस मौके पर भक्तों ने कन्या पूजन कर ब्रत का पारणा किया। जो लोग पूरे नवरात्र का ब्रत कर रहे हैं, वो मंगलवार को हवन-पूजन और कन्या पूजन के बाद ब्रत का पारण करेंगे। इस दिन मंदिर के कपाट खुलने के बाद में श्रद्धालुओं ने माता रानी का पूजन अर्चन किया और उनके चरणों में माथा टेककर उनका आर्शीवाद लिया। देवी मंदिरों में सुबह से शुरू देवी मां की आराधना कर दौर देर शाम तक चलता रहा। पूरे दिन मां भगवती के दरबार मां के जयकारों से गुंजायमान रहे। नवरात्र में माता रानी के नौ स्वरूपों की देवी भक्त पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सोमवार को भक्तों ने माता रानी के नवें स्वरूप अष्ट सिद्धि प्रदान करने वाली मां सिद्धि...