सीतापुर, जुलाई 16 -- Sitapur News: सीतापुर। आबकारी विभाग ने गुरुवार को मधवापुर, पहाड़पुर व कंपनी पुरवा गांवों से अभियान चलाकर 75 लीटर कच्ची शराब और दो सौ लीटर लहन बरामद की। टीम ने बरामद लहन को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त व जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर की गई। इस दौरान पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। आबकारी निरीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि जिले में कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...