सीतापुर, नवम्बर 2 -- Sitapur News: सीतापुर, संवाददाता। कानपुर देहात कालपी तहसील के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में सोमवार को सीतापुर के अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। घटना से आक्रोशित वकीलों ने बार एसोसिएशन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की और डीएम के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय सहाय ने बताया कि गत 31 अक्तूबर को वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात के पीछे एक पुराने मुकदमे से जुड़ी रंजिश को मुख्य कारण बताया जा रहा है, जिससे वकीलों में गहरा रोष व्याप्त है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कालपी बार अध्यक्ष की हत्या से वकीलों में आक्रोश महासचिव सुधीर शर्मा ने सरकार से कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मांग की है ...