सीतामढ़ी, सितम्बर 24 -- Sitamarhi News: सुप्पी। थानाध्यक्ष ने पुलिस जवानों संग गश्त में बुधवार शाम क्षेत्र के मड़पा ईश्वर दास गांव के पास बाइक पर प्लास्टिक के बोरा में रखकर ले जा रहे 90 बोतल नेपाली सौफी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान सुप्पी थाना क्षेत्र के जमला गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में की गयी है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के अन्तर्गत सुप्पी थाना में गुरुवार को एफआईआर दर्ज की गयी है। जिसमें गिरफ्तार शराब धंधेबाज अजीत कुमार को आरोपित करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में गुरुवार को सीतामढ़ी भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...