सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सदर अस्पताल में शनिवार को नर्सिंग कर्मियों की कमी का असर मरीजों के इलाज पर दिखा। ट्रांसफार्मर होने से एक साथ 80 नर्सिंग कर्मियों को विरमित करने बाद अस्पताल की व्यवस्था लड़खड़ा गई। दूर-दराज से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ी। ओपीडी से लेकर इमरजेंसी और लेबर वार्ड तक कामकाज प्रभावित होने की बात सामने आई। हालात संभालने के लिए अस्पताल प्रबंधन को प्रशिक्षण ले रहीं नर्सिंग छात्राओं की मदद लेनी पड़ी। अचानक इतने कर्मियों के हटने से अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। नर्सिंगकर्मियों की कमी का असर कई महत्वपूर्ण विभागों में देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Siwan News जीएनएम की संख्या तीन गुना बढ़ने से सदर अस्पताल में बेहतर होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं ओपीडी, दवा क...