सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के ससौला चौक स्थित शंकर मंदिर परिसर में आयोजित होने वाली दुर्गापूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां बाहर से आए कारीगर भव्य पूजा पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बारिश के मौसम को देखते हुए पंडाल को वाटरप्रूफ बनाया जा रहा है। इस वर्ष करीब 75 फीट ऊंचा गुंबदनुमा पंडाल तैयार किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा। पूजा परिसर में मूर्तिकार माता दुर्गा के साथ मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कार्तिकेय, शिव-पार्वती और महिषासुर समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं बना रहे हैं। पंडाल में एलईडी बल्बों से विशेष सजावट की जा रही है, जो रात के समय आकर्षण का केंद्र बनेगी। दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार मिश्र उर्फ सेठजी ने बताया कि वर्ष 1995 ...