सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: सुरसंड। भारत-नेपाल सीमा से सटे श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी पंचायत में वर्षों पुरानी महावीरी झंडा मेले की परंपरा को फिर से गति देने की पहल शुरू हो गयी है। वर्ष 1968 से चली आ रही इस धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा के तहत इस बार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर महावीरी झंडा खड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही सात दिवसीय मेले का आयोजन होगा। इसको लेकर आयोजन टीम ने बांस पूजन की विधि को पूर्ण करते हुए तैयारी में जूट गए है। पिछले वर्ष 2025 में मेला आयोजित नहीं हो सका था। इस बार बांस कटाई की पारंपरिक रस्म पूरी होने के बाद आयोजन की तैयारियां तेज हो गयी है। ग्रामीणों के लिए महावीरी झंडा मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को कायम रखने के लिए ग्रामीणो...