सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी/डुमरा। जिले में लंबे समय से फरार चल रहे पांच मोस्ट वांटेड अपराधी पुलिस की टॉप-20 सूची में शामिल किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक बदमाश पर 50 हजार और अन्य चार पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। एसपी अमित रंजन ने सभी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। टीम संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसपी ने आम लोगों से भी फरार अपराधियों के संबंध में सूचना देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस की सूची में शामिल सुप्पी क्षेत्र के मरपा ईश्वरदास गांव के चंदेश्वर ठाकुर के पुत्र कुख्यात बुधन ठाकुर पर 50 हजार का इनाम रखा गया है। उसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें सीतामढ़ी थाना में तीन, सोनबरसा में एक, मेजरगंज में तीन और ...