सीतामढ़ी, अगस्त 5 -- Sitamarhi News: बैरगनिया। बैरगनिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 37 बोतल नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के बेल गांव, वार्ड संख्या-7 निवासी राजाराम पासवान के पुत्र कुमोद पासवान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम कुमोद पासवान के घर पहुंची। वहां वह घर के बाहर शराब से भरा बोरा लेकर बैठा हुआ था। पुलिस को देखते ही वह बोरा लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 37 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे सीतामढ़ी न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...