सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। साइबर थाना सीतामढ़ी की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति की 3.25 लाख रुपये की राशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। साइबर थाना कांड संख्या 57/26 से संबंधित मामले में पीड़ित जीत कुमार, पिता स्व. नंदलाल सिंह, निवासी जलशी, थाना सहियारा, जिला सीतामढ़ी की ठगी गई राशि पुलिस के प्रयास से वापस कराई गई। वहीं, साइबर थाना की कार्रवाई से गलती से दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुई 16,900 रुपये की राशि भी पीड़ित पप्पू कुमार को वापस करा दी गई।एक घंटे के अंदर करें शिकायत: सीतामढ़ी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर ठगी होने की स्थिति में शुरुआती एक घंटा बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसे 'गोल्डन आवर' माना जाता है। ठगी का पता चलते ही तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या Cybercri...