सीतामढ़ी, अक्टूबर 9 -- Sitamarhi News: सुप्पी। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सहयोग शिविर लगा। शिविर में लोगों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म एवं मृत्यु निबंधन,राशन कार्ड, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, बासगीत पर्चा,सड़क निर्माण, स्वच्छता अभियान, नलजल योजना, चापाकलों की मरम्मती, स्वास्थ्य, शिक्षा ,अतिक्रमण से संबंधित 47 आवेदन पत्र जमा कराए। बीडीओ ने बताया कि सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा के बाद 28 मामलों का निष्पादन कर दिया गया।जबकि शेष मामलों का 30 दिनों के अन्दर कर दिया जायेगा। सहयोग शिविर में जिला प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक सुभाष चंद्र राज कुमार, सीओ किशुन दयाल राय, राजस्व अधिकारी पल्लवी आनन्द, कृषि अधिकारी रंजन पंडित, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता मनोज कुमार, ...