सीतामढ़ी, अक्टूबर 28 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाने की पुलिस ने न्यायालय से जारी लाल वारंट के आधार पर छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपित की पहचान भैंरों कोठी नुनिया टोली, वार्ड संख्या 36 निवासी सरयुग महतो के रूप में हुई है।नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध वर्ष 1999 से एक मामला दर्ज है। मामले में न्यायालय में उपस्थित नहीं होने पर उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद वह न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था।लगातार अनुपस्थित रहने के कारण न्यायालय ने उसके विरुद्ध लाल वारंट जारी किया था।इधर, पुलिस को सूचना मिली कि आरोपित अपने घर आया हुआ है। सूचना के आधार पर नगर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आगे की कानूनी क...