सीतामढ़ी, नवम्बर 7 -- अवैध पटाखा बिक्री पर पुलिस की छापेमारी Sitamarhi News: सीतामढ़ी, एसं । शहर के वार्ड संख्या 11 स्थित मेन रोड शंकर प्रेस के पास अवैधरूप से पटाखा बेचने की सूचना पर छापेमारी की, जहां 27 तरह के विस्फोटकों पटाखा बरामद किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने एक मकान के तहखाने में अचानक छापेमारी की। ​मामले में थानाध्यक्ष अशोक कुमार के खुद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस प्राथमिक दर्ज मामले में मेन रोड शंकर प्रेस (वार्ड 11) निवासी गोपाल बजौरिया को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी गोपाल बजौरिया काफी समय से रिहाइशी इलाके के बीच अपने मकान के नीचे बने गुप्त तहखाने में अवैध रूप से बारूद और अन्य विस्फोटक सामग्रियां छिपाकर रख रहा था। स्थानीय ...