सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। क्षेत्र के टोल प्लाजा स्थित रुन्नीसैदपुर मध्य पंचायत के रुन्नी बाजार को विकसित भारत जी-रामजी योजना के तहत ग्रामीण हाट के रूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना के लिए उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्वेता भारती ने 22 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति ग्राम पंचायत राज रुन्नीसैदपुर मध्य को प्रदान की है। यह भी पढ़ें- ग्रामीण डिजिटल लाइब्रेरी में युवा पढ़ सकेंगे 80 हजार ई कंटेंटयोजना की जानकारी योजना की जानकारी देने के लिए गुरुवार को ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक (एनईपी) शशिकांत शर्मा, डीपीओ मनरेगा गौतम वात्स्यायन, पीओ मनरेगा संतोष कुमार, पीटीए वीरेंद्र कुमार तथा स्थानीय मुखिया रजी हैदर उर्फ रेयाज खान रुन्नी बाजार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाजार में पहले से व्यवसाय कर रहे दुका...