सीतामढ़ी, अक्टूबर 14 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले के 1953 सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सूची अंतिम रूप से निदेशालय को भेज दी गई है। इस कदम के बाद लंबे समय से प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों में संभावित काउंसिलिंग को लेकर नई उम्मीद जगी है। ​बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवक (एएसवी) संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश झा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जिला सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार, जिले के सभी 17 प्रखंडों से संबंधित स्वयंसेवकों की समेकित सूची 5 अक्टूबर को ई-मेल के माध्यम से निदेशालय को प्रेषित कर दी गई है।​आवश्यक कागजात दुरुस्त रखने की सलाह: काउंसिलिंग की संभावना को देखते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी अभ्यर्थियों से अपने जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी वर्ष 2012 एवं 2013 की पात्रता परीक्ष...