सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। पुलिस ने रविवार को चोरी के 19 सिलेंडर बरामद करते हुए दोनो नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बसहा गांव निवासी मोहाइ राय के पुत्र होरिल कुमार(20) वर्ष और गुड्डू मेस्तर के पुत्र संतोष कुमार(25) वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में बसहा गांव के प्रिंस कुमार ने गिरफ्तार दोनो आरोपी सहित तीन ग्रामीण के खिलाफ थाना में एफआईआर कराई थी। सिलेंडर आरोपियों के घर से बरामद किया गया है।छापेमारी में एसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सशक्त बल शामिल थे।रविवार को गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...