सीतामढ़ी, सितम्बर 13 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। हत्या की सूचना पर घंटेभर बाद पहुंची डुमरा थाने की पुलिस को देख लोगों को गुस्सा भड़क गया। ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ दिया। महिला-पुरुष बल व क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची। एसपी अमित रंजन, एसडीएम सदर आनंद कुमार, एसडीपीओ सदर आशीष आनंद, डीएसपी पुलिस केंद्र के साथ सभी सर्किल इंस्पेक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कई बार एसपी सहित अन्य वरीय पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की। हालात बिगड़ते देख स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रबुद्धजनों के साथ पुलिस-प्रशासन की टीम ने बात की। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई के साथ आरोपितों की जल्द गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल...