सीतामढ़ी, जुलाई 18 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बिहार शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) पुपरी में दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जांच शिविर आयोजित की गई। शिविर में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से जुड़े 60 बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया। जांच के बाद 12 बच्चों को नया दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किया गया, जबकि छह बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सीय जांच के लिए रेफर किया गया। शिविर का निरीक्षण जिला समावेशी शिक्षा मन्वयक आलोक रंजन एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...