सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- Sitamarhi News: पुपरी। प्रखंड के बाजितपुर व प्रखंड बेनीपट्टी के रजघटा गांव में एक कुत्ते ने एक दर्जन से अधिक बच्चों को काटकर जख्मी कर दिया है। बच्चों में बेनीपट्टी के रजघटा निवासी मो. मजहर आलम का पुत्र असदुल्लाह 5 वर्ष, पुपरी के राजेश पुत्र नेहाल 5 वर्ष, बाजितपुर के शीतल का पुत्र दीनबन्धु 4 वर्ष, राधेश्याम की पुत्री नन्दनी 8 वर्ष, सतीश मुखिया का पुत्र सिद्धांत 4 वर्ष, सूरज का पुत्र सुंदर 4 वर्ष, विष्णु की पुत्री वैशाली व शशि मंडल का पुत्र अंकित 4 वर्ष आदि शामिल है। बच्चों को पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया है।अस्पताल में दवा उपलब्ध नही होने से बच्चों को सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- कुत्ता काटे तो तुरंत लगवाएं रैबीज वैक्सीन: डा. देशराज ड्यूटी पर उपस्थित डॉ. अमिश कुमार ने बताया कि एआरवी दवा ...