सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 104 लीटर नेपाली शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नगर थाना क्षेत्र के कोट बाजार गणिनाथ मंदिर निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी कोट बाजार गणिनाथ मंदिर के समीप से की गई।नगर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चूल्हाई धर्मशाला के समीप एक धंधेबाज बोरे में नेपाली शराब लेकर ग्राहक को देने के लिए जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही आरोपित ने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से बोरे में रखी 104 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई।पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया ...