सीतामढ़ी, अगस्त 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। ' एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत श्रीराधाकृष्ण गोयनका महाविद्यालय परिसर स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा की ओर से शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई। शाखा प्रबंधक कृति श्रीवास्तव व प्रो. सनाउल्लाह के संयुक्त नेतृत्व में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने महाविद्यालय परिसर में पौधे लगाकर उन्हें अपनी-अपनी माताओं को समर्पित किया। साथ ही पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक उज्ज्वल श्रीवास्तव, कैशियर टुन्नू कुमार तथा कार्यपालक रविंद्र कुमार ने भी एक-एक पौधा रोपा। मौके पर उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. मो. सनाउल्लाह ने कहा कि आज लगाए गए पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर न केवल लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध कराएंगे और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिक...