सीतामढ़ी, सितम्बर 20 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय में शनिवार को पोषण माह 2026 के तहत 'हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी' अभियान का शुभारंभ सीडीपीओ रघुवंश कुमार के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में सेक्टर-11 की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सक्रिय भागीदारी की। बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और समुचित विकास को लेकर अभिभावकों व समुदाय को जागरूक किया गया।महिला पर्यवेक्षिका रिंकू कुमारी ने संतुलित आहार, बच्चों के पोषण, स्वच्छता और कुपोषण से बचाव की जानकारी दी। सीडीपीओ रघुवंश कुमार ने पोषण माह के उद्देश्यों और इसके तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों की जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़कर बच्चों के बेहतर पोषण में समुदाय की भागीदारी को जरूरी बताया।कार्यक्रम के दौरान शिवांश कुमार का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। इसके माध...