सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- Sitamarhi News: शिवहर, हिप्र। आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला बार एसोसिएशन के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय के न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ जिला बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं की बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Chapra News: लोक अदालत के लिए निकला जागरूकता रथबैठक का उद्देश्य बैठक के दौरान आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक सुलहनीय एवं लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधान जिला जज ने कहा कि लोक अदालत विवादों के त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण समाधान का सबसे सशक्त माध्यम है। इससे पक्षकारों के समय और धन दोनों क...