सीतामढ़ी, जुलाई 25 -- Sitamarhi News: ज्ञान रंजन सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित विमर्श कक्ष में विधि विभाग व लोक अभियोजकों के साथ शुक्रवार को डीएम रिचीपांडेय ने समीक्षा बैठक की। बैठक में विधि शाखा के प्रभारी पदाधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव, जिला अभियोजन पदाधिकारी, सहायक लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य विधि पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक में स्पीडी ट्रायल और सामान्य वादों की विस्तृत समीक्षा की गई। लंबित मामलों के निष्पादन की धीमी गति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अभियोजन पदाधिकारियों को पुलिस अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्पीडी ट्रायल से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा सामान्य मामलों के निष्पादन में भी अपेक्...