सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- Sitamarhi News: डुमरा। डुमरा प्रखंड की मुरादपुर पंचायत के भवन में रविवार को 'मन की बात' का प्रसारण सुना गया। इसमें नगर विधायक सुनील कुमार पिंटू स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद विधायक ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए प्रधानमंत्री के संदेशों को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।विधायक ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। सभी लोग अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- Balrampur News: मन की बात सुनकर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का संकल्प उन्होंने ...