Sitamarhi News: 'अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें'
सीतामढ़ी, नवम्बर 7 -- Sitamarhi News: बथनाहा, एसं। एसडीपीओ सदर दो कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एएसपी आशीष आनंद की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों के थानाध्यक्ष, सर्किल इंस्पेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। एएसपी ने सभी थानाध्यक्षों को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने संवेदनशील मामलों व लंबित वारंटों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.