सीतामढ़ी, जुलाई 27 -- Sitamarhi News: बोखड़ा। खड़का बसंत दक्षिणी पंचायत के खड़का गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना शनिवार रात सुरसंड से अपने गांव लौटने के दौरान बलहा रसलपुर के पीछे कुवारी लचका के पास हुई।

घटना की पहचान रविवार को शव पहुंचने पर कोहराम मच गया। मृतक की पहचान खड़का गांव निवासी दयाशंकर झा के 26 वर्षीय पुत्र अजीत झा उर्फ नन्हे के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान कारी पंडित के पुत्र बुधन Kumar के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बाइक से सुरसंड से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सुरसंड थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को सुरसंड पीएचसी पहुंचाया।...