सीतामढ़ी, अक्टूबर 1 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। झीम और लखनदेई नदियों का जलस्तर घटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, जलनिकासी की व्यवस्था बाधित रहने से प्रखंड क्षेत्र में कई जगह अब भी पानी जमा है। भारत-नेपाल सीमा स्थित हनुमान चौक पर जलजमाव की स्थिति सबसे गंभीर बनी हुई है। यहां पानी तीन से चार फीट तक पानी जमा है। जिससे बाइक चालकों को निकलना मुश्किल भरा है। वहीं चारपहिया वाहन किसी तरह निकल रहे हैं, जबकि छोटे वाहनों का आवागमन मुश्किल बना हुआ है। कुछ स्थानीय लोग जोखिम उठाकर बाइक को पानी से पार करा रहे हैं। हनुमान चौक पर जलजमाव का बड़ा हिस्सा नेपाल क्षेत्र में है, जबकि कुछ हिस्सा भारतीय क्षेत्र में आता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले बाढ़ का पानी एक दिन में निकल जाता था। लेकिन इंडो-नेपाल पथ पर बने पुल के नीचे जलनिकासी बाधित होने ...