Sitamarhi News: हथियार, कारतूस व मादक पदार्थ संग युवक गिरफ्तार
सीतामढ़ी, जुलाई 12 -- Sitamarhi News: राजकपूर बैरगनिया। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अख्ता पश्चिमी (चकवा) पंचायत स्थित चकवा गांव में छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार, जिंदा कारतूस एवं मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।एसडीपीओ सदर 1 राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की अहले सुबह पुलिस टीम ने चकवा गांव में विशेष छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान फैजान मंसूरी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से सिंगल एवं डबल बैरल के कुल तीन हथियार, जिंदा कारतूस तथा मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार फैजान मंसूरी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पहले भी जेल जा चुका है।बरामद हथियारों और अन्य सामान के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.