सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। महिंदवारा क्षेत्र के नेउरी गांव में भू विवाद में हुई मारपीट व हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने प्राथमिक अभियुक्त मिठू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने छापेमारी कर उसे पकड़ा। मामले में नेउरी निवासी मिथिलेश ने थाने में आवेदन देकर लाठी-रॉड से गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था। उनकी पत्नी से मंगलसूत्र छीनने की भी शिकायत की गई थी। थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि कांड संख्या 197/26 में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...