Sitamarhi News: हत्याकांड में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 26 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। तिलंगही गांव में दिव्यांग रहमान साह की हत्या के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 30 घंटे के भीतर नामजद आरोपित रामनारायण महतो को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे भुतही थाना क्षेत्र के परसा चौक से पकड़ा गया। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर आरोपित को दबोचा। एएसपी आशीष आनंद ने प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे एक हजार रुपये के बकाये का विवाद सामने आया है। मृतक की पत्नी फकीदा खातून ने बताया था कि उसके पति ने पांच हजार रुपये उधार लिया था। इसका सूद समेत 31 हजार रुपये हो गया था और उसमें उसके पति ने 30 हजार लौटा दिए थे। पत्नी ने आरोप लगाया था कि कर्ज के एक हजार रुपये बकाया के लेनदेन में हुए विवाद में रामनार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.