Sitamarhi News: हंगामे पर बढ़ी फॉर्म भरने की तारीख
सीतामढ़ी, अगस्त 6 -- Sitamarhi News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरएबीयू में स्नातक दूसरे सेमेस्टर सत्र 2025-29 के परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख एक दिन और बढ़ा दी गई है। छात्र अब सात अगस्त को दोपहर 2 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले कई छात्र फार्म भरने की तारीख बढ़ाने की मांग को लेकर कुलपति आवास पहुंचे। छात्र कुलपति से मिलकर अपनी समस्या बताना चाहते थे, लेकिन वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद छात्र परीक्षा विभाग पहुंचे और परीक्षा नियंत्रक से तारीख बढ़ाने की मांग करने लगे। छात्रों का नेतृत्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के महानगर मंत्री शिवांशु सिंह कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: हंगामे के बाद बढ़ी परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख यह भी पढ़ें- 23 कॉलेजों के छात्रों का एडमिट कार्ड रुका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.