सीतामढ़ी, सितम्बर 16 -- Sitamarhi News: शिवहर। जिले के पुरनहिया थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में वित्तीय अनियमितता एवं सरकारी राशि के गबन और दुरुपयोग मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेम कुंज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चिकित्सक पूर्वी चम्पारण जिले के राजेपुर थाने के झिटकहिया गांव निवासी शिव शंकर के पुत्र हैं। एसपी कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस संवंध में प्राप्त आवेदन एवं जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुरनहिया थाना में कांड दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया था। उपलब्ध अभिलेखों में तत्कालीन निलंबित लिपिक राजीव रंजन एवं तत्कालीन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेम कुंज कुमार के विरुद्ध सरकारी राशि के दुरुपयोग और वित्तीय गड़बड़ी के गंभीर आरोप...