Sitamarhi News: स्नातक छठे सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण आयोजित, दूसरे दिन केंद्रों पर रही सख्ती
सीतामढ़ी, सितम्बर 8 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले के पांच केन्द्रों पर स्नातक सत्र 2023-27 के छठे सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिले में बनाए गए कुल पांच परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंधों के बीच दोनों पालियों में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज, डुमरा केंद्र पर मंगलवार को कुल 907 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 6 अनुपस्थित रहे। प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक प्रो. नूतन रमण ने बताया कि पहली पाली में राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, रसायन एवं अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 356 परीक्षार्थी उपस्थित और 4 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में उर्दू, अर्थशास्त्र, लेखा एवं वित्त, वनस्पति विज्ञान व संस्कृत विषय की परीक्षा में 551 परीक्षार्थी शामिल हुए और 2 अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.