सीतामढ़ी, जुलाई 22 -- Sitamarhi News: ब्रजकिशोर सिंह पुपरी। एनएच 527 सी पर निर्मित पुपरी रेलवे ओवरब्रिज पर स्टंटबाजी करना महंगा साबित हुआ। रील बनाने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने स्टंट कर रहे दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। स्टंटबाजी करते पकड़े गए युवक नानपुर निवासी संजय राम के पुत्र हरिशंकर कुमार, श्याम राम के पुत्र सूरज कुमार टीवीएस बाइक से ओवरब्रिज पर खतरनाक स्टंट कर रील बना रहे थे।

दुर्घटना का विवरण इसी दौरान बाइक से नियंत्रण खो बैठे और सामने से आ रही स्प्लेंडर बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्प्लेंडर पर सवार भहमा निवासी लखिनद्र महतो के पुत्र प्रभु कुमार, मिथिलेश पंडित के पुत्र चंदन कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोन...