सीतामढ़ी, नवम्बर 3 -- Sitamarhi News: बैरगनिया। बैरगनिया-ढेंग सड़क पर नन्दबारा चौक के समीप मंगलवार सुबह रेलवे कार्य में लगी स्कॉर्पियो ने मोपेड में टक्कर मार दी। जिससे मोपेड सवार दोनो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिससे आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बैरगनिया के सेखौना गांव निवासी हरिलाल ठाकुर (58) और अशोगी वार्ड-8 निवासी मंदेश पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो जब्त कर ली है, जबकि चालक फरार है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मिस्त्री सोमवार को ढेंग में चापाकल गाड़ने के बाद औजार वहीं छोड़ आए थे। मंगलवार सुबह वे मोपेड से औजार लेने ढेंग गए थे और लौट रहे थे। इसी दौरान नन्दबारा चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही स्कॉर्पियो ने ...