सीतामढ़ी, नवम्बर 6 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है। सीतामढ़ी समेत राज्य के 10 जिलों के 954 विद्यालयों में कार्यरत आइसीटी इंस्ट्रक्टर की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। इसमें सीतामढ़ी के विद्यालयों में 104 इंस्ट्रक्टर कार्यरत थे। संबंधित संस्था विस्तार विजन ने छह नवंबर को पत्र जारी कर सभी इंस्ट्रक्टर को पदमुक्त करने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक के आदेश के आलोक में की गई है। 3818 आइसीटी लैब परियोजना के तहत सीतामढ़ी, अररिया, पूर्वी चंपारण, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, शिवहर व सुपौल के विद्यालयों में लघुकालीन संविदा पर इंस्ट्रक्टर कार्यरत थे। संस्था कंसोर्टियम एमएस अरमी इन्फोटेक लिमिटेड, अहमदाबाद और एमएस विस्त...