Sitamarhi News: सोमवारी: शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़
सीतामढ़ी, अगस्त 2 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। सावन माह की पहली सोमवारी को लेकर जिलेभर के शिवालयों में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। हलेश्वरस्थान मंदिर, बगही धाम सहित जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा। हलेश्वरस्थान मंदिर में सुबह चार बजे पट भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। सावन की पहली सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पंरपरा के अनुसार रविवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विभिन्न शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक किया और भगवान शिव से सुख-समृद्धि एवं परिवार के मंगल की कामना की। मंदिर परिसरों में दिनभर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.