सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्ति और उत्साह का माहौल है। सोनबरसा प्रखंड में करीब चार दर्जन स्थानों पर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की जा रही है। शनिवार को विभिन्न पूजा समितियों की ओर से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना शुरू होगी। पूजा पंडालों को आकर्षक रूप देने के साथ आयोजन की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सोनबरसा बाजार स्थित जय मां दुर्गा पूजा समिति, कल्याणी चौक पूजा समिति, चांदनी चौक की जय माता दी पूजा समिति, मुखी चौक की मां दुर्गा पूजा समिति और पटेल नगर की महारानी पूजा समिति सहित अररिया दोस्तियां, जयनगर, परसा चौक, बेला,फतहपुर, भुतही, कन्हौली, मुंहचट्टी,भलुआहा, परसा खुर्द, बगहा, खाप खोपराहा, हनुमान चौक और इंदर...