Sitamarhi News: सीसीटीवी फुटेज देने से इनकार पर कपड़ा दुकान में लगाई आग
सीतामढ़ी, नवम्बर 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। पुनौरा थाना क्षेत्र के परोरी पुल के समीप राजेश वस्त्रालय में रविवार की देर रात पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। आग इतनी भयावह थी कि दुकान में रखे लाखों रुपये के कपड़े, साड़ियां और अन्य सामान जलकर राख हो गए। घटना में करीब 30 से 35 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान का निचला फ्लोर पूरी तरह जल चुका था। आगजनी की घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। आक्रोशित लोगों ने डुमरा- गोशाला सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
दुकानदार ने लगाए आगजनी के आरोप वे आरोपित की गिरफ्तारी और उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। दुकान संचालक परोरी गांव निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.